Jalaun News: महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Jalaun News: कदौरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस्लामाबाद में रहने वाले आकाश की पत्नी शालिनी ने सोमवार सुबह फांसी लगा ली। घरवालें उसे कालपी सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने शालिनी को मृत घोषित कर दिया। इसी बीच घटना की जानकारी महिला के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर बेटी हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Jalaun News: also read- Uttarakhand- कमिश्नर का एसडीएम कार्यालय में औचक निरीक्षण

क्षेत्राधिकारी देवेंद्र पचौरी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मायके पक्ष की ओर से जो भी तहरीर मिलती है उसके आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

Related Articles

Back to top button