Himanchal News: पांच जिलों में बाढ़ की चेतावनी, भारी वर्षा का येलो अलर्ट

Himanchal News: हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बीती रात व्यापक वर्षा हुई। कांगड़ा जिला के बैजनाथ में सबसे ज्यादा 110 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। मंडी में 103, नगरोटा सुर्रियां में 80, नैना देवी में 72, अग्घर व सियोबाग में 52-52 और सुंदरनगर में 50 मिमी वर्षा हुई है। कबायली जिला किन्नौर में 57 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चला।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आगामी 24 घंटे के लिए राज्य के मैदानी व मध्यपर्वतीय इलाकों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही पांच जिलों में बाढ़ की चेतावनी भी दी गई है। विभाग के मुताबिक मंडी, चम्बा, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिलों में फ्लैश फ्लड की ज्यादा आशंका है। इन जिलों में 21 अगस्त दोपहर दोपहर एक बजे तक 24 घंटों के लिए अचानक बाढ़ के खतरे को लेकर चेतावनी जारी कर लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। इन जिलों में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को बाढ़ व भूस्खलन की आशंका को देखते हुए आगाह किया गया है कि वे अनावश्य यात्रा करने से बचें और नदी-नालों से दूरी बनाए रखें। मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 से 26 अगस्त तक मौसम खराब बना रहेगा। लेकिन इस दौरान कहीं भी भारी वर्षा होने के आसार कम हैं और इस अवधि के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Himanchal News: also read- Ayodhya- जिनकी संस्कृति नष्ट हो गई वो मतान्तरित हो गये : कृष्णचन्द्र

53 दिनों में 130 घर और 43 दुकानें गिरीं, 1173 करोड़ का नुकसान 

राज्य में पिछले 53 दिनों से सक्रिय मानूसन ने कोहराम मचाया है और बड़े पैमाने पर जान-माल को क्षति पहुंची है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक मानसून सीजन में अब तक 130 घर और 43 दुकानें पूरी धराशायी हुईं। जबकि 372 घरों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ। 382 पशुशालाएं भी बारिश से ध्वस्त हुईं। 27 घराट व श्मशानघाट सैलाब में बह गए। राज्य में मानसून से 1173 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। मानसून में वर्षा जनित हादसों में 221 लोगों की जान गई वहीं 29 लोग लापता हैं। इनमें सड़क हादसों में 95, ऊंचाई से फिसलने से 33, पानी में बहने से 24, बादल फटने से 21, फ्लैश फ्लड से छह औऱ भूस्खलन से चार लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button