West Bengal: लापता रहने के बाद जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

West Bengal: बीरभूम जिले के मोहम्मदबाजार थाना अंतर्गत बुराबांध इलाके में करीब छह दिनों से लापता युवक का शव जंगल में एक पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृत युवक का नाम अशोक घोष (20) था।

मृतक के परिजनों का दावा है कि युवक को मारकर लटका दिया गया है। बुधवार सुबह उसका शव बुराबांध इलाके के जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। उसकी बाइक शव के बगल में थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर गयी। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिउड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भेज दिया गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अशोक घोष भुतुरा ग्राम पंचायत के खैराकुडी गांव का रहने वाला था। गत 15 अगस्त की सुबह वह घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह सुबह जंगल में उसका शव एक पेड़ से लटकता मिला। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, युवक खलासी का काम करता था। हालांकि मृतक की राजनीतिक पहचान स्पष्ट नहीं है।

West Bengal: also read- Gulshan Devaiah talks about career: बॉलीवुड अभिनेता गुलशन देवैया ने काम के चलते अपनी जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव के बारे में खुलकर की बात

भाजपा का दावा है कि मृतक उस इलाके का सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता था। हालांकि, परिवार का दावा है कि मृतक से कोई राजनीतिक संबंध नहीं था।

Related Articles

Back to top button