Ranchi- शक्ति श्रोत संघ समिति के पूजा पंडाल में अशोक वाटिका में दिखेगी माता सीता

रांची के गाड़ी खाना चौक स्थित शक्तिस्रोत संघ दुर्गा पूजा समिति

Ranchi- इस वर्ष सोने की लंका का पंडाल का निर्माण करा रही है। पंडाल में मां दुर्गा अन्य देवी- देवताओं के साथ बिराजेगी। दर्शनार्थी मां के दर्शन के साथ लंका की अशोक वाटिका में माता सीता और संकट मोचन हनुमान की पहली मुलाकात सहित अन्य दृश्यों का भी अवलोकन करेंगे। इसे बनाने के लिए पश्चिम बंगाल के कारीगर लगे हुए हैं। पूजा पंडाल 60 फीट लंबा, 60 फीट चौड़ा और 40 फीट ऊंचा होगा। साथ ही आकर्षक लाइट लोगों को अपने और आकर्षित करेंगे। समिति के अध्यक्ष आकाश सिंह ने रविवार को बताया कि इस बार पूजा में 15 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

Ranchi- also read- New Delhi: Aam Admi Party के विधायक राजेन्द्र पाल गौतम कांग्रेस में हुए शामिल

Related Articles

Back to top button