MP NEWS-मुख्यमंत्री डॉ यादव और केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान का भैरूंदा में रोड शो के दौरान नगरवासियों ने किया अभिनंदन

MP NEWS-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान के मंगलवार को भैरूंदा पहुंचने पर रोड शो के दौरान नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर तथा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान रोड शो के दौरान मुख्य मार्ग, भैरूंदा बाजार के अंदर से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। रोड़ शो के दौरान अतिथियों के स्वागत के लिए जगह-जगह मंच बनाए गए। रोड शो के दौरान घरों की बालकनियों से बच्चों, महिलाओं तथा बुजुर्गों द्वारा मुख्य अतिथियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जगह-जगह नागरिकों द्वारा अतिथियों को हल, साफा, मूर्ति सहित अनेक वस्तुएं स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट की गईं।

नगरवासियों एवं हितग्राहियों ने रोड शो में हाथों में प्ले कार्ड लेकर मुख्यमंत्री डॉ यादव तथा केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान को जनहित में चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया। रोड शो के दौरान नगर की अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों, समाजसेवियों, शासकीय-अशासकीय संस्थानों, संघों तथा अनेकों प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस पूरे रोड शो के दौरान सभी लोग मुख्य अतिथियों की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखे।

मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री ने सलकनपुर के विजयासन देवी धाम पहुंचकर की पूजा-अर्चना
READ ALSO-UP NEWS-मिल्कीपुर उपचुनाव जीतने के लिए सपा नेताओं ने अयोध्या में डाला डेरा
इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन देवी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने पूरे विधि विधान से देवी धाम में पूजा-अर्चना के बाद विजयासन माता को पुष्प अर्पित कर मंदिर परिक्रमा की है। इस अवसर पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, प्रबंध संचालक, म.प्र. पर्यटन विकास बोर्ड टी. इलैया राजा, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

“देवी लोक” मॉडल का अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने सलकनपुर में देवी लोक के निर्माण कार्यों का जायजा लिया है। उन्होंने यहाँ बन रहे देवी लोक के मॉडल स्वरूप का अवलोकन कर किये जा रहे कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। सीहोर जिले के सलकनपुर में देवी लोक का निर्माण कराया जा रहा है। देवी लोक में देवी जी के नौ स्वरूपों को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनेक निर्माण एवं विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। देवी लोक के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इस क्षेत्र में पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों का भी विस्तार होगा।

Related Articles

Back to top button