Dehradoon- पिथौरागढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैडिंग

Dehradoon- केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकाप्टर की पिथौरागढ़ जिले में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी है। बताया गया है कि खराब मौसम के चलते मुनस्यारी के रालम में यह इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इसमें सवार सभी

लोग सुरक्षित हैं।

Dehradoon-Uttarakhand: जनपद में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता प्रभावी

पिथाैरागढ़ के जिलाधिकारी विनाेद गिरि गाेस्वामी ने फाेन पर हिन्दुस्थान समाचार काे बताया कि केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकाॅप्टर की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है और वे सुरक्षित हैं।

केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार उत्तराखंड प्रवास पर थे। वे हेलीकाप्टर से मिलम की ओर जा रहा था लेकिन रास्ते में खराब मौसम के चलते उनके हेलीकाप्टर को आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ उत्तराखंड के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button