Ranchi: झारखंड को टूटने से बचाने के लिए भारी संख्या में मतदान करें- मुख्यमंत्री

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य वासियों से अपील करते हुए कहा कि झारखंड को टूटने से बचाने के लिए हमें एक होकर भारी से भारी संख्या में मतदान करना है। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सोना झारखंड के निर्माण में आज का यह चरण अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

श्री सोरेन ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि झारखंड को टूटने से बचाने के लिए हमें एक होकर भारी से भारी संख्या में मतदान करना है। आज फिर उसी उत्साह और उमंग के साथ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करना है।

पहले चरण के मतदान में 43 विधानसभा की जनता ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी वर्गों ने अपने हक-अधिकार और मजबूत झारखंड के लिए मतदान किया। झारखंड के खिलाफ साजिश करने की सोच रखने वालों को करारा जवाब दिया गया।

Ranchi: also read- Guwahati: स्नैचिंग मामले में दो स्विगी डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

आज के इस महत्वपूर्ण पर्व पर आप सभी से अपील है कि भारी से भारी संख्या में अपने बूथ केंद्रों में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। झारखंड में विरोधियों की साजिशों का आज अंत हाेगा, जीतेगा झारखंड।

Related Articles

Back to top button