Ghaziabad News-पत्नी की हत्या में फरार आरोपी पति गिरफ्तार
Ghaziabad News- थाना मुरादनगर पुलिस ने साेमवार काे पत्नी की हत्या में फरार आराेपित पति काे गिरफ्तार कर लिया। आराेपित ने पत्नी काे आग लगा कर मार दिया था।
डीसीपी ग्रामीण एसएन तिवारी ने बताया कि बीती 28 फरवरी को एक महिला ने थाना मुरादनगर पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला का आराेप था कि उसकी पुत्री भूरी उर्फ मुवाशिरा काे उसके पति इंतखाब ने पेट्राेल डालकर आग लगा दी थी। सात मार्च को दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी।
Read Also-Nainital News-खुदानों का मौका मुआयना कर रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के निर्देश
मुरादनगर पुलिस ने आरोपित इंतखाब आलम को गुडमंडी के सामने रावली रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस काे गिरफ्तार आराेपित ने बताया कि उसकी शादी 28 मार्च 2005 को हुई थी। तीन बेटी और एक बेटा हैं। वह शराब का लती है। घटना वाले दिन शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इस पर मैंने पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी थी और भाग गया था।