adevertisment Adevertiisment banner

NHAI के परियोजना अधिकारी अरविंद कुमार से FOB बनाने को लेकर की मुलाकात : सुरेन्द्र कुमार एडवोकेट

गाजियाबाद। लायक हुसैन। ( एक संदेश ब्यूरो ) लोनी में तिराहा लोनी एवं लोनी बॉर्डर स्थित नेशनल हाईवे 709 बी पुराना लिंक रोड है जिस पर अत्यधिक ट्रैफिक रहता है रोड को पैदल यात्रियों को पार करना जान जोखिम में डालकर युद्ध लड़ना जैसा है पैदल यात्रियों को लोनी तिराहा से लोनी बोर्डर तक रोड से दूसरी साइड को रोड पार करने पर अक्सर दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ता है लोनी में सड़क दुर्घटनाएं देश में सर्वाधिक है सड़क दुर्घटना में हताहत होने वाली संख्या भी लोनी में बहुत अधिक है लोनी में nhai द्वारा बनाए जा रहे रोड पर उचित स्थान पर FOB बनाए जाने , फुटपाथ बनाने, रोड से अतिक्रमण कब्जा मुक्त कराने की जन समस्या को लेकर लोनी बार एसोसिएशन यंग मूवमेंट ऑफ इंडिया, सेवा ग्रूव टस्ट, RWA इन्द्रपुरी, आदि संस्थाओं के पदाधिकारियों ने NHAI को स्थान चिन्हित कर उचित स्थानों पर FOB (फुटओवर ब्रिज) बनाने व नेशनल हाईवे 709 बी पुराने रोड में गड्ढों की मरम्मत, फुटपाथ का निर्माण सौन्दर्यकरण, अवैध कट व पानी की निकासी,रोड को कब्जामुक्त अतिक्रमण मुक्त कराने, ग्रीन बैल्ट विकसित कराने आदि समस्याओं को लेकर पत्रचार किया गया था काफी पत्राचार करने के बाद उक्त संस्थाओं के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को NHAI ने वार्ता के लिये बुलाया उक्त संस्थाओं व लोनी के समाजसेवियों के प्रतिनिधिमंडल ने NHAI के अधिकारियों से उनके कार्यालय में मुलाक़ात की ओर लोनी में नेशनल हाईवे पुराना 709 बी लिंक रोड लोनी पर आम जनता यात्रियों के उक्त रोड से गुजरने वाले हजारों पैदल यात्रियों को उत्पन्न समस्याओं से अवगत कराया जिस पर NHAI के परियोजना अधिकारी श्री अरविंद कुमार ने तमाम समस्याओं को सुना और तमाम समस्याओं के समाधान को जल्द से पूरा करने को MYC के मैनेजर को निर्देशित कर परियोजना अधिकारी ने FOB को लेकर कहा कि जल्द सड़क परिवहन मंत्री जी से वार्ता कर दोनों स्थानों पर FOB का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना अधिकारी अरविन्द कुमार जी ने प्रतिनिधि मंडल को यह भी आश्वस्त किया कि उक्त रोड के निर्माण व अन्य कार्य को लेकर भौतिक निरीक्षण भी जल्द कराया जाएगा तथा अधिकारिक स्तर पर कमेटी गठित कर रोड को कब्जामुक्त अतिक्रमण मुक्त कराकर शेष अधूरे कार्य अतिशीघ्र पूरे किए जायेंगे। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व सुरेन्द्र कुमार एडवोकेट अध्यक्ष लोनी बार एसोसिएशन, उनके साथ जय दीप सिंह वाइ एम आई के अध्यक्ष आमिर हुसैन एडवोकेट, सेवा ग्रूप ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ इनाम अहमद, महासचिव अफसर सैफी, RWA इंद्रापुरी के महासचिव यशवीर सिंह, अनंगपाल सिंह, वेदपाल सिंह एडवोकेट, हरीश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button