adevertisment Adevertiisment banner

Noida: नोएडा बैंक्वेट हॉल में मरम्मत के दौरान लगी भीषण आग, इलेक्ट्रीशियन की मौत

Noida: नोएडा सेक्टर-74 स्थित लोटस ग्रैंड्योर बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग में एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। फिलहाल 15 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि आग कल देर रात लगी थी। दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया गया।

बैंक्वेट हॉल में अभी मरम्मत का काम चल रहा था। नोएडा के डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया, “सुबह करीब साढ़े तीन बजे हमें सूचना मिली कि नोएडा सेक्टर 74 में लोटस ग्रैंड्योर बैंक्वेट हॉल में आग लग गई है। सूचना मिलने के 15 मिनट के भीतर 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।”

Noida: also read- Jaipur- गोपाष्ठमी को राजकीय पर्व के रूप में मनाएगी राज्य सरकार

डीसीपी सिंह ने बताया कि चूंकि बैंक्वेट हॉल लकड़ी से बना है, इसलिए कुछ हिस्से सुलग रहे हैं। उन्होंने बताया, “बचाव अभियान जारी है। आग में एक इलेक्ट्रीशियन परमिंदर की मौत हो गई।”

Related Articles

Back to top button