International News: पाकिस्तान के PIMS अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के स्त्री रोग वार्ड में बुधवार सुबह आग लग गई। शुरुआती रिपोर्टों में 15 नवजातों की मौत की बात सामने आई है

International News: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई। राजधानी के प्रमुख सरकारी अस्पताल पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी PIMS के स्त्री रोग वार्ड में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से कई नवजात बच्चों के झुलसने और मौत की खबर सामने आई है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हादसे में 15 नवजातों की मौत की बात कही जा रही है। हालांकि, PIMS प्रशासन ने अभी इस संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अस्पताल की प्रवक्ता डॉ. अनीजा जलील के अनुसार, जिस वार्ड में आग लगी थी, वहां करीब 15 बच्चे मौजूद थे। कुछ बच्चों को रात में छुट्टी दिए जाने की संभावना भी जताई गई है, इसलिए वास्तविक संख्या की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

सुबह करीब 7 बजे लगी आग

जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड में बुधवार सुबह करीब 7 बजे आग लगी। आग लगते ही वार्ड में धुआं भर गया और अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया।

PIMS प्रवक्ता के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन घटनास्थल पर कूलिंग का काम जारी रहा।

शॉर्ट सर्किट या AC कंप्रेसर फटने से लगी आग?

आग लगने के कारण को लेकर शुरुआती जानकारी में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है। वहीं, रेस्क्यू अधिकारियों के अनुसार नर्सरी के अंदर एयर कंडीशनर का कंप्रेसर फटने के बाद आग भड़की और देखते ही देखते पूरे वार्ड में धुआं फैल गया।

हालांकि, आग की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

IND vs SL: टीम इंडिया के लिए टॉक्सिक न बन जाए बारिश! कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन मंडराया बड़ा खतरा, WTC पर भी संकट

जांच समिति करेगी हादसे की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है। समिति आग लगने के वास्तविक कारण के साथ-साथ अस्पताल की फायर सेफ्टी और सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच करेगी।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर आग लगने के बाद नवजात बच्चों को सुरक्षित निकालने के इंतजाम कितने प्रभावी थे। फिलहाल प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन की ओर से विस्तृत जांच के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button