Lucknow News : पी.सी. जोशी को भावभीनी श्रद्धांजलि, लखनऊ में भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब
Lucknow News : लखनऊ में पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति स्वर्गीय पी.सी. जोशी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा और भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
Lucknow News : Lucknow के एम.जी. मार्ग स्थित विश्वेश्वरैया ऑडिटोरियम में पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री Rita Bahuguna Joshi के पति स्वर्गीय पी.सी. जोशी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, आध्यात्मिकता और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ, जिसमें राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।
श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए पी.सी. जोशी
सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय पी.सी. जोशी के सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर मानवता, सादगी और सामाजिक मूल्यों को प्राथमिकता दी। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों और विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सभी ने ईश्वर से उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।
भजन संध्या में गूंजे भक्ति और श्रद्धा के स्वर
श्रद्धांजलि सभा के बाद आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक Kishore Chaturvedi ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। “राम नाम” और “श्याम भजन” सहित कई भजनों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कई मंत्री, सांसद और संत-महात्मा हुए शामिल
कार्यक्रम में मयंक जोशी, ऋचा जोशी, मंत्री Kapil Dev Agarwal, Jaiveer Singh, Rakesh Sachan, Dayashankar Singh, Danish Azad Ansari, राज्यसभा सांसद Sanjay Seth, Neeraj Shekhar, विधायक Rajeshwar Singh और मेयर Sushma Kharkwal समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।



