adevertisment Adevertiisment banner

Bhopal-भाजपा कार्यकर्ताओं का महाकुंभ पीएम मोदी संबोधित करेंगे  

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि भोपाल में होने वाले महाकुंभ की तैयारियां जोर शोर से जारी है। इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मार्गदर्शन देंगे। इस महाकुंभ में भाजपा के कार्यक्र्ता विजय का संकल्प लेंगे। कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा पर कटाक्ष करते हुए शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आपस में आक्रोश निकाल रहे हैं।

Bhopal-पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितम्बर को भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का महाकुंभ होगा। जम्बूरी मैदान पर आयोजित इस महाकुंभ में लाखों भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोर्दी मार्गदर्शन देंगे। इसके अलावा मप्र में भाजपा की जनआशीर्वाद यात्राओं का लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिला। पार्टी ने राज्य में 17 लाख से ज्यादा नए सदस्य बनाए हैं। जो लोग हाल में पार्टी छोड़कर गए हैं, उनमें से कई तो भाजपा में थे ही नहीं। इस आशय की जानकारी भाजपा नेताओं की संयुक्त पत्रकार वार्ता में दी गई।

पत्रकार वार्ता को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री व मप्र चुनाव प्रचार अभियान समितिक के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर व प्रदेश भाजपाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दी। तीनों ने देश में महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पारित कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि भोपाल में होने वाले महाकुंभ की तैयारियां जोर शोर से जारी है। इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मार्गदर्शन देंगे। इस महाकुंभ में भाजपा के कार्यक्र्ता विजय का संकल्प लेंगे। कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा पर कटाक्ष करते हुए शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आपस में आक्रोश निकाल रहे हैं। कमलनाथ जी समझ गए हैं कि आक्रोश किसके खिलाफ है, इसलिए उन्होंने पोस्टर में दिग्विजय सिंह को ही निकाल दिया।

मिस्टर बंटाढार खुद कहते हैं कि जाऊंगा तो वोट नहीं मिलेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज़ कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा जिनका नेता पहियों वाला सूटकेस उठाए, उस पार्टी का भविष्य क्या होगा। एक प्रश्न के उत्तर में श्विराज ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि 2019 में जब वो सत्ता में आए तो उन्होंने हमारी सारी योजनाएं बंद कर दीं। उन्होंने सवाल किया िक जब आपके गठबंधन के सभी सनातन धर्म का अपमान और आप चुप हैं। जनता का आक्रोश आपके खिलाफ होगा।

Related Articles

Back to top button