Pratapgarh News: 9 वर्षीय बालक की संदिग्ध मौत से उबाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Pratapgarh News: अंतू थाना क्षेत्र के रेवरिहा गांव में 9 वर्षीय शिवम वर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी से शिकायत की गई है।

Pratapgarh News: थाना अंतू क्षेत्र के रेवरिहा गांव निवासी सूरज वर्मा ने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ को प्रार्थना-पत्र देकर अपने नौ वर्षीय भतीजे शिवम वर्मा की हत्या के मामले में नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, बताया जा रहा है कि एसपी ने सीओ को जांच सौंप दी है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, घटना 4 जून 2026 की शाम करीब 6:30 बजे की है। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस के कुछ लोगों ने शिवम वर्मा की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को अमरूद के पेड़ पर फांसी से लटका दिया। मामले में थाना अंतू में मुकदमा संख्या 0139/26 धारा 103(1), 238 एवं 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज है।

सूरज वर्मा ने आरोप लगाया है कि अशोक मिश्रा, जमुना प्रसाद मिश्रा पुत्र स्व. कालूराम मिश्रा व सरिता सरोज पुत्री स्व. राम आसरे सरोज, फरीदा सरोज पत्नी स्व. राम आसरे सरोज सहित अन्य आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बच्चे के शरीर पर कई गंभीर चोटों का उल्लेख है, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत होती है।

प्रार्थना-पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि स्थानीय पुलिस नामजद अभियुक्तों को बचाने का प्रयास कर रही है तथा मामले में लीपापोती की तैयारी की जा रही है। पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि कुछ आरोपियों को हिरासत में लेने के बावजूद उनका चालान न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है। वहीं, बताया जा रहा है कि एसपी ने सीओ को जांच सौंप दी है।

Related Articles

Back to top button