Pratapgarh News: मां कल्याणी देवी धाम में सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी और पुत्र डॉ. अभिषेक तिवारी ने किया रुद्राभिषेक

Pratapgarh News: Supreme Court advocate Bindeshwari Prasad Tiwari and his son, Dr. Abhishek Tiwari, performed Rudrabhishek at Maa Kalyani Devi Dham.

Pratapgarh News:बेल्हा क्षेत्र के कलानी स्थित प्रसिद्ध मां कल्याणी देवी धाम में मंगलवार को सावन माह के अंतिम मंगलवार के पावन अवसर पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी तथा उनके पुत्र डॉ. अभिषेक तिवारी उर्फ प्रिंस तिवारी ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

इस दौरान मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। वैदिक मंत्रोच्चार और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा धाम भक्तिमय नजर आया।

डॉ. अभिषेक तिवारी ने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर क्षेत्रवासियों के सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजकों ने कहा कि सावन माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है।

रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर के पुजारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

Read Also-SL vs IND: 8 विकेट पर 265 रन, फॉलोऑन का खतरा! बारिश ने श्रीलंका को बचाया, टीम इंडिया मजबूत

Related Articles

Back to top button