Pratapgarh News-प्रतापगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, केंद्रीय नेतृत्व को दी बधाई

Pratapgarh News-सोमवार, 4 मई 2026 को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सदर सीट से पूर्व प्रत्याशी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में विधानसभा चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर जोरदार जश्न मनाया गया। उनके जनसंपर्क कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ खुशियां साझा कीं।

इस मौके पर डॉ. त्रिपाठी ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम लगभग स्पष्ट हो चुके हैं और “भय से मुक्ति” का नारा जनता के बीच प्रभावी रहा। उन्होंने नरेंद्र मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ की संयुक्त नेतृत्व क्षमता को इस जीत का प्रमुख कारण बताया।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की यह सफलता आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति की दिशा तय करेगी और पार्टी आगामी वर्षों में भी मजबूत स्थिति में बनी रहेगी। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “बहन जी की माया और दीदी की ममता का दौर अब समाप्ति की ओर है।”

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने धार्मिक पंक्तियां उद्धृत करते हुए कहा-
“होइहि सोई जो राम रचि राखा,
को करि तर्क बढ़ावै साखा।”

इस अवसर पर यशवंत कुमार, रामजतन मौर्य, रविंद्र प्रताप सिंह, सुजीत कुमार पांडे, प्रदीप कुमार शुक्ला, मनीष मिश्रा, सुशील मेहरोत्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Also-Kingston City News-‘ग्लोबल साउथ’ से रिश्ते मजबूत करने के लिए जयशंकर का जमैका दौरा

रिपोर्ट: उमेश पांडेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Related Articles

Back to top button