adevertisment Adevertiisment banner

UP News- सौरभ को गोली मारने वालों पर 10-10 हजार का इनाम, पुलिस की तीन टीमें लगीं

UP News: ₹10,000 reward each announced for information on those who shot Saurabh; three police teams deployed.

UP News- बागपत जिले के रमाला थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर खड़ाना में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। सौरभ को गोली मारने वाले दोनों आरोपियों मोनू और धीरज पर पुलिस अधीक्षक बागपत ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 03 पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

रमाला थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर खड़ाना में विपिन और उसके भाई सौरभ की गांव के ही मोनू और धीरज से आपसी कहासुनी को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट के दौरान विपिन घायल हो गया। इसी दौरान धीरज ने गोली चला दी। गोली दीवार से टकराकर रिकोचिट होकर सौरभ के सिर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही थाना रमाला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें सुभारती मेडिकल कॉलेज, मेरठ रेफर किया गया। चिकित्सकों ने सौरभ के सिर से गोली निकाल दी है। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घायलों के पिता जनकराज की तहरीर के आधार पर थाना रमाला में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

एसपी ने किया इनाम घोषित

पुलिस अधीक्षक बागपत ने दोनों अभियुक्तों मोनू और धीरज की गिरफ्तारी पर 10,000-10,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। पुलिस टीमें आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं।

Read Also-International News-ईरान की धमकी के बीच अमेरिकी वित्त सचिव बेसेंट को घर से मिलिट्री बेस ले जाया गया

Related Articles

Back to top button