Pratapgarh News-10 मई को भयहरणनाथ धाम में होगा ‘सीमांकन संकल्प दिवस’

Pratapgarh News-प्रसिद्ध पांडवकालीन बाबा भयहरणनाथ धाम की देव भूमि को भू-माफियाओं से मुक्त कराने की मांग को लेकर 10 मई 2026 रविवार को “सीमांकन संकल्प दिवस” के तहत सामूहिक सामाजिक सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राजस्व विभाग द्वारा भूमि का पत्थर गाड़कर चिन्हांकन किए जाने की भी बात कही गई है।

धाम के महासचिव एवं सत्याग्रह संयोजक समाज शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 मार्च से धाम की भूमि को खाली कराकर उसके विकास की मांग को लेकर सामाजिक सत्याग्रह चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग निजी एकाधिकार के उद्देश्य से असामाजिक एवं असंवैधानिक गतिविधियों में लगे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा 3 मई को धाम से जुड़ी गाटा संख्या 493 की 22 बीघा 9 बिस्वा भूमि का सर्वे पूरा कर लिया गया है। सार्वजनिक सहमति के अनुसार धाम की देव भूमि और सार्वजनिक भूमि के रूप में दर्ज सभी गाटों का स्थायी सीमांकन पत्थर गाड़कर किया जाना तय हुआ था। राजस्व टीम ने यह कार्य 10 मई तक पूरा करने का आश्वासन दिया है।

संयोजक समाज शेखर ने जिलाधिकारी को अब तक की प्रगति से अवगत कराते हुए 10 मई को धाम की भूमि खाली कराकर स्थायी सीमांकन कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक समाधान नहीं होगा, तब तक सामाजिक सत्याग्रह जारी रहेगा।

Read Also-UP News : ‘यूपी में अब तुष्टीकरण नहीं ‘संतुष्टिकरण’ की राजनीति’, सहारनपुर में सीएम योगी का बड़ा बयान

Related Articles

Back to top button