Pratapgarh News-सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में बहुउद्देशीय सेवा शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का होगा आयोजन

Pratapgarh News – A multi-purpose service camp and health fair will be organized in the district under the 'Seva Sankalp Abhiyan' (Service Pledge Campaign).

Pratapgarh News- मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना ने बताया है कि जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 22 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2026 के मध्य सेवा सेतु अभियान में विकास खण्ड एवं नगरीय निकाय स्तर पर बहुउद्देशीय सेवा शिविर, विभिन्न योजनाओं के स्टॉल तथा स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। बहुउद्देशीय सेवा शिविर, विभिन्न योजनाओं के स्टॉल तथा स्वास्थ्य मेलों का आयोजन विकास खण्ड स्तर पर दिनांक 23 सितम्बर से 30 सितम्बर 2026 तक (दिनांक 27 सितम्बर को छोड़कर) तथा नगरीय निकाय स्तर पर दिनांक 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर तक (दिनांक 02 अक्टूबर एवं 04 अक्टूबर को छोड़कर) किया जायेगा।

अभियान के सफल संचालन के लिए विकास खण्ड स्तर पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी तथा नगरीय निकाय स्तर पर सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय सेवा शिविरों में विभिन्न लाभार्थीपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं, राजस्व तथा अन्य विभागों को सम्मिलित किया जाएगा। शिविरों में केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी नागरिकों को एक ही स्थान पर उपलब्ध करायी जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य मेले का आयोजन कर आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

शिविर में आने वाले आवेदकों एवं लाभार्थियों के ऑन-द-स्पॉट आवेदन पत्र भरने, पात्रता का सत्यापन तथा पात्र पाए जाने पर योजना के अन्तर्गत स्वीकृति प्रदान करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सम्बन्धित तहसील के राजस्व अधिकारियों, विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों, ग्राम विकास/ग्राम पंचायत अधिकारियों तथा लेखपालों को सम्मिलित करते हुए समितियों का गठन किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार समिति द्वारा स्थलीय भ्रमण कर शिकायतों का निस्तारण भी कराया जाएगा।

नगरीय निकायों में भी उपलब्ध कार्मिकों के अनुसार टीम गठित कर प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण कराया जाएगा। शिविरों में मतदाता पंजीकरण पर विशेष ध्यान देने के साथ ही आने वाले समस्त नागरिकों एवं लाभार्थियों का विवरण तथा प्राप्त आवेदनों का रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था की जाएगी। लाभार्थियों के बैठने के लिए भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित तिथियों में शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित कराते हुए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं का अनुश्रवण कर उनका समयबद्ध निस्तारण कराएं। नामित पर्यवेक्षणीय नोडल अधिकारी आयोजन दिवसों में उपस्थित रहकर कार्यक्रम का पर्यवेक्षण करेंगे तथा कार्यक्रम की सूचना नियमित रूप से उपलब्ध कराएंगे।

Read Also-Manisha Rani :मनीषा रानी का बिहार में बनेगा नया आशियाना, मुंबई के बाद शुरू करेंगी अपना बिजनेस

Related Articles

Back to top button