Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा मान्धाता और जेठवारा

Pratapgarh News: Grand Tiranga Yatra held in Pratapgarh; Mandhata and Jethwara resonate with patriotic slogans.

Pratapgarh News:स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले में जगह-जगह तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मान्धाता ब्लॉक परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए लोगों और बच्चों ने देशभक्ति के नारों से पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

मान्धाता ब्लॉक परिसर से शुरू हुई यात्रा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से माहौल गूंजता रहा। आयशा पब्लिक स्कूल के बच्चों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने यात्रा में उत्साह के साथ भाग लिया।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख इसरार अहमद और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। साथ ही देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करने का संदेश दिया।

जेठवारा में भी निकली तिरंगा यात्रा

इसी क्रम में बेल्हा प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के जेठवारा मंडल में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी बृजेश चंद्र पांडेय मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री अशोक मिश्रा, भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय प्रताप सिंह ‘पप्पन’, जिला महामंत्री राजेश मिश्र ‘राजन’, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा, भाजपा जिला मंत्री सूर्य प्रकाश पटेल, विनोद शर्मा, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा और पूर्व मंडल प्रभारी मनीष शुक्ला ‘टिशू’ समेत मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

दोनों स्थानों पर तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

Read Also-UP News: उत्तर प्रदेश में फिर बदलेगा मानसून का रुख, 13 अगस्त से भारी वर्षा के आसा

Related Articles

Back to top button