Pratapgarh News: संत सम्मेलन में इक्कीस संतों का हुआ पूजन व सम्मान
Pratapgarh News: Twenty-one saints honored and worshipped at the saints' gathering.
Pratapgarh News:अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह को लेकर बुधवार को लालगंज के भभयानगर में विश्व हिन्दी परिषद द्वारा संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इक्कीस संतों का पूजन कर उनका सम्मान हुआ। कार्यक्रम में बोलते हुये प्रांत संगठन मंत्री राजेन्द्र ने कहा कि अशोक सिंघल ने विश्व हिन्दी परिषद को युवाओं से जोड़ा और युवाओं को बजरंग दल के माध्यम से सामाजिक कार्यों में लगाया। प्रांत उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि अशोक सिंघल पूरे हिन्दू समाज की समस्याओं पर चिन्तन करते थे।
कार्यक्रम में जिला मार्गदर्शक रमाशंकर, सिद्ध विनायक, ओमप्रकाश ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय उपाध्याय ने किया और संयोजन अभय शंकर मिश्र एवं आशीष मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नागेन्द्रभूषण शुक्ल एवं विमल मिश्र ने किया। इस मौके पर आदर्श, संतोष शुक्ल, संजय शुक्ल, सुभाष मिश्र, संयोगमणि, विजय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।



