Prayagraj News-रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: चार की मौत, एक लापता

Prayagraj News-करछना क्षेत्र के पचदेवरा रेलवे ट्रैक पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग 12312 कालका मेल से सफर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रेन रुकने के दौरान ये लोग नीचे उतर गए थे। इसी बीच मिर्जापुर की ओर से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रयागराज के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सभी मृतक बाहरी बताए जा रहे हैं।

Read Also-Sports-Cricket-IPL2026-आईपीएल 2026: धीमी ओवर गति के लिए अजिंक्य रहाणे पर 12 लाख का जुर्माना

Related Articles

Back to top button