adevertisment Adevertiisment banner

Sultanpur news: 26वीं पुण्यतिथि पर कमला नेहरू संस्थान परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Sultanpur news: कमला नेहरू संस्थान के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबू केएन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को संस्थान परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिसमें परिजनों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। संस्थान परिसर स्थित बाबू केएन सिंह की समाधि पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

जिले में उत्कृष्ट शिक्षा की नींव रखने वाले बाबू केदारनाथ सिंह

कांग्रेस शासनकाल के वरिष्ठ नेता बाबू केदारनाथ सिंह जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव के अग्रदूत माने जाते हैं। वर्ष 1972 में उन्होंने कमला नेहरू संस्थान की स्थापना की, जो आज एक वटवृक्ष के रूप में शिक्षा का मजबूत स्तंभ बन चुका है।

संपन्न हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री के ज्येष्ठ पुत्र अरविन्द सिंह, शहर विधायक विनोद सिंह, पूर्व एमएलसी अशोक सिंह, डॉ. अखंड प्रताप सिंह, ओम प्रकाश सिंह और पुलकित सिंह ने अपनी पत्नियों संग हवन-पूजन किया।

शिक्षा की नींव आज हो रही है फलीभूत: प्रबंधक विनोद सिंह

संस्थान के प्रबंधक विनोद सिंह ने कहा कि, “बाबू जी ने जिस उम्मीद से शिक्षा की नींव रखी थी, वह आज फलीभूत हो रही है। देश की समृद्धि में शिक्षा का अहम योगदान है और समाज के कमजोर वर्ग तक शिक्षा पहुंचाना हमारा संकल्प है।”

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे बाबू केदारनाथ: प्राचार्य प्रो. आलोक सिंह

प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने बाबू केदारनाथ सिंह को बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि वे राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में भी अद्वितीय योगदान देने वाले व्यक्ति थे। कमला नेहरू संस्थान उनकी ऊँची सोच का परिणाम है।

Sultanpur news: also read- Sultanpur: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा का रक्तदान शिविर

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति एवं शिक्षा जगत की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें शामिल हैं:

  • प्रो. राधेश्याम सिंह

  • प्रो. सुशील कुमार सिंह

  • प्रो. महेश प्रसाद

  • प्रो. डीएस पुंडीर

  • डॉ. एनडी सिंह

  • मृदुल कुमार सिंह

  • जेबी सिंह

  • राणा प्रताप पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डीके त्रिपाठी

  • संत तुलसीदास पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रामनयन सिंह

  • एएनडीटीटी कॉलेज सीतापुर के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह

  • सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह

  • परीक्षा नियंत्रक प्रो. प्रवीण कुमार सिंह

Related Articles

Back to top button