adevertisment Adevertiisment banner

Rajgarh- लोकायुक्त की कार्रवाई-एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए मत्स्य महासंघ कर्मचारी ट्रेप

Rajgarh- महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश पर भोपाल लोकायुक्त ने रविवार को ट्रेप कार्रवाई की, जिसमें मत्स्य महासंघ के आउटसोर्स कर्मचारी को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ ट्रेप किया।

निरीक्षक रजनी तिवारी के अनुसार मत्स्य ठेकेदार अनवर कादरी पुत्र असलम खान निवासी इंदौर ने भोपाल लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की, नबंबर 2024 में 7 साल के लिए राजगढ़ कुंडलिया डेम का मत्स्य पालन का ठेका लिया है। डेम में ठेके का काम सुचारु रुप से चलाने, झूठी कार्रवाई में फंसा कर रिपोर्ट शासन को भेजकर टेंडर निरस्त करने का दबाव बनाकर मत्स्य महासंघ अधिकारी सुरेखा सर्राफ द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल दुर्गेश राठौर से की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्रेप दल का गठन किया।

ट्रेप दल ने कार्रवाई करते हुए मत्स्य महासंघ आउटसोर्स कर्मचारी मौहम्मद (40)पुत्र अब्दुल समद गौरी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगहाथों ट्रेप किया साथ ही कार्रवाई जारी है। आरोपितों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7,12 के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया। कार्रवाई के दौरान निरीक्षक रजनी तिवारी,घनश्याम मर्सकोले, प्रआर.रामदास कुर्मी, नेहा परदेशी, आर.मुकेश परमार, विनोद यादव सहित चैतन्यप्रताप सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button