Ramayana Trailer Launch: दिल्ली में दिखाया गया ट्रेलर, लेकिन आम दर्शकों के लिए रिलीज अभी बाकी

भारत मंडपम में 'प्रथम संकल्प' इवेंट में पूरी स्टारकास्ट रही मौजूद। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल ने बढ़ाया उत्साह, अब दुनियाभर के फैंस को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में ट्रेलर लॉन्च का इंतजार।

Ramayana Trailer Launch: बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भव्य ‘प्रथम संकल्प’ कार्यक्रम में फिल्म के ट्रेलर की विशेष स्क्रीनिंग की गई, लेकिन इसे आम दर्शकों के लिए जारी नहीं किया गया। ऐसे में सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ट्रेलर की तलाश कर रहे प्रशंसकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

ग्रैंड इवेंट में जुटी पूरी स्टारकास्ट

इस विशेष समारोह में फिल्म की लगभग पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आए। इसके अलावा रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।

कार्यक्रम में कई संत-महात्माओं की उपस्थिति ने आयोजन को आध्यात्मिक रंग दिया। मंच संचालन प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास ने किया, जबकि भजन और संगीत की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

दो बार दिखाई गई ट्रेलर की स्क्रीनिंग

कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों को फिल्म के पहले भाग का ट्रेलर 3D फॉर्मेट में दिखाया गया। ट्रेलर खत्म होते ही सभागार में ‘जय श्री राम’ के जयघोष गूंजने लगे। दर्शकों की जबरदस्त मांग पर ट्रेलर की स्क्रीनिंग दोबारा भी की गई। हालांकि यह स्क्रीनिंग केवल कार्यक्रम में मौजूद लोगों तक ही सीमित रही और इसे ऑनलाइन रिलीज नहीं किया गया।

कब रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर?

फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर 24 जुलाई को अमेरिका में आयोजित होने वाले San Diego Comic-Con में लॉन्च किया जाएगा। यह दुनिया के सबसे बड़े पॉप कल्चर और एंटरटेनमेंट इवेंट्स में से एक माना जाता है। भारतीय समयानुसार ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम सुबह करीब 3:45 बजे से 4:45 बजे के बीच आयोजित होने की संभावना है।

ट्रेलर लॉन्च के तुरंत बाद इसे यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी सार्वजनिक रूप से जारी किए जाने की उम्मीद है, जिससे दुनियाभर के दर्शक इसे देख सकेंगे।

Entertainment News: आमिर खान को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

दो भागों में रिलीज होगी फिल्म

निर्माताओं ने पहले ही साफ कर दिया है कि ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि दूसरे भाग की रिलीज बाद में की जाएगी। फिल्म का भव्य पैमाना, वीएफएक्स और स्टारकास्ट इसे हाल के वर्षों की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक बना रहे हैं।

Related Articles

Back to top button