adevertisment Adevertiisment banner

सहारनपुर: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्‍टर-ट्रॉली पलटी, एक युवक की मौत, 25 अन्‍य घायल

सहारनपुर। सहारनपुर जिले के बेहट क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्‍टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार एक युवक की मौत हो गयी तथा 25 अन्‍य लोग घायल हो गये। अपर पुलिस अधीक्षक (देहात क्षेत्र) सागर जैन ने बृहस्‍पतिवार को बताया कि बुधवार देर रात बेहट थाना क्षेत्र के खिडका जुनारदार गांव के निवासी सूरजपाल, उसके परिवार और पास-पड़ोस के लोग ट्रैक्‍टर-ट्राली पर सवार होकर मां शाकम्भरी देवी के दर्शन करके बुधवार रात लौट रहे थे।

रास्‍ते में मिर्जापुर थाना क्षेत्र के नागल माफी गांव के पास इन श्रद्धालुओं की ट्रैक्‍टर-ट्राली तेज रफ्तार के कारण बेकाबू होकर एक खाई में जा पलटी। उन्‍होंने बताया कि इस घटना में राजेन्‍द्र सिंह (26) नामक युवक की मौत हो गयी तथा 25 अन्‍य लोग जख्‍मी हो गये। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जैन ने बताया कि मृतक के शव को पोस्‍टमार्टम के लिये भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button