adevertisment Adevertiisment banner

संभल: सड़क किनारे खड़े बस यात्रियों को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बस यात्रियों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि रोडवेज बस खराब होने के कारण यात्री सड़क किनारे खड़े थे.

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया की शनिवार तड़के चार बजे गुन्नौर थाना क्षेत्र के कादराबाद गांव के पास बदाऊं से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस की हेड लाइट खराब हो गई थी. चालक बस को किनारे लगा कर उसे सही कर रहा था. बस के यात्री नीचे खड़े थे तभी एक ट्रक ने यात्रियों को पीछे से टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि हादसे में चांद हुसैन (23), सोनू (22) और शमशाद (45) की मौत हो गई जबकि मोहिन और अरशद घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Related Articles

Back to top button