adevertisment Adevertiisment banner

यूपी रोडवेज के प्रबंध निदेशक संजय कुमार हटाये गए, वेबसाइट हैकर्स होने पर मांगे थे 80 करोड़

लखनऊ। यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम की ई-टिकट बुकिंग वेबसाइट को हैक की घटना को योगी आदित्यनाथ सरकार ने गंभीरता से लेते हुए कड़ा एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार को हटा दिया गया है।

परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव व परिवहन निगम के चेयरमैन एम. वेंकटेश्वर लू के पास एमडी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। प्रबंध निदेशक संजय कुमार को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। ज्ञात हो कि 25 अप्रैल की रात में रोडवेज की वेबसाइट हैक हो गई थी। यात्रियों की नाराजगी और विभाग को हो रहे नुकसान से सीएम योगी भी बेहद नाराज बताए जा रहे है।

दअरसल बीते दिनों यूपी परिवहन निगम की वेबसाइट पर साइबर अटैक हो गया था, जिससे घर बैठे बस की ऑनलाइन बुकिंग करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई थी। वहीं उस वक्त यूपीएसआरटीसी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए बताया गया था कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ऑनलाइन सेवाएं तकनीकी कारणों से बाधित हो गई हैं।

ऑनलाइन टेक्नीशियन सेवाओं को बहाल करने में गतिशील है। सेवाएं ठीक होते ही ऑनलाइन सेवा पुनः प्रारंभ होजाएंगी। लेकिन कई दिन बाद भी समस्या का निदान ना होने के चलते शुक्रवार को संजय कुमार पर यह बड़ी गाज गिरी है। बताया यह जा रहा है कि हैकर्स द्वारा फिरौता के रूप में 40 करोड़ रुपये मांगे जा रहे है। दो दिन बाद यह रकम बढ़ाकर 80 करोड़ की चेतावनी भी हैकर्स ने दी थी।

केस किया गया दर्ज
इस मामले में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया था कि निगम की जितनी भी गाड़ियां हैं, उन सब पर इसका असर पड़ा है। क्योंकि हमारी ऐसी व्यवस्था थी कि हम सभी गाड़ियों की बुकिंग ई टिकटिंग के माध्यम से करते थे। उन्होंने बताया कि एक साथ पूरा डाटा हैक हो गया है। इसमें कोई ना कोई बड़ा हैकर शामिल है। एक महीने तक तत्काल व्यवस्था मैनुअल की की गई है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। मामले की जांच की जा रही है कि इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। परिवहन मंत्री ने विभागीय जांच के भी आदेश दिए थे। उन्होंने कहा था कि सही तथ्य आने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button