adevertisment Adevertiisment banner

SanjayKapoorDeath: करिश्मा कपूर के एक्स-हस्बैंड संजय कपूर का निधन, 53 की उम्र में ली अंतिम सांस

SanjayKapoorDeath: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। गुरुवार देर रात ये दुखद खबर सामने आई जिसने सभी को चौंका दिया।

जानकारी के मुताबिक, संजय कपूर फिलहाल यूके (UK) में थे और वहीं एक पोलो मैच के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। बताया जा रहा है कि खेलते समय ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। दोनों के बीच आपसी मतभेद बढ़ते गए और आखिरकार 2016 में दोनों का तलाक हो गया।

उनकी मौत की खबर से उनके परिवार और करीबी लोग सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं।

ओम शांति।
एक फिट और एक्टिव माने जाने वाले शख्स का इस तरह अचानक चले जाना वाकई हैरान कर देने वाला है।

Related Articles

Back to top button