UP Mau News: आखिर कौन थे संजय पांडेय, जिनके निधन से मऊ में छा गया शोक का माहौल?

वरिष्ठ अधिवक्ता संजय पांडेय के असामयिक निधन से विधिक, सामाजिक और शैक्षणिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

UP Mau News: रतनपुरा ब्लॉक के पिपरसाथ निवासी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता संजय पांडेय का आज असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही जनपद के विधिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक संजय पांडेय, माधवेश पांडेय के बड़े भाई तथा डीएवी इंटर कॉलेज, मऊ के पूर्व प्रवक्ता अरविंद कुमार त्रिपाठी के बहनोई थे।

अधिवक्ता संजय पांडेय के निधन पर ब्राह्मण विकास परिषद, जनपद मऊ ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। परिषद के अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने इसे समाज और विधिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।

इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भारी संख्या में प्रबुद्धजन एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

UP Mau News: मऊ 100 बेड अस्पताल टडियांव में पहले ही दिन गूंजी किलकारी, डॉक्टरों की टीम ने कराया सुरक्षित नॉर्मल प्रसव

शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से रामजी उपाध्याय (संरक्षक, ब्राह्मण विकास परिषद), ऋषिकेश पांडेय (अध्यक्ष, ब्राह्मण विकास परिषद), संजय तिवारी, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, संजय उपाध्याय, शरद कुमार पांडेय, डॉ. लक्ष्मी शंकर दुबे, राकेश तिवारी सहित जनपद के तमाम गणमान्य नागरिक एवं अधिवक्ता समाज के लोग उपस्थित रहे।

सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

जिला संवाददाता, एक संदेश मऊ

Related Articles

Back to top button