adevertisment Adevertiisment banner

Shahjahanpur- धार्मिक पुस्तक के पन्ने फाड़ने वाला आरोपित पुलिस हिरासत में

Shahjahanpur-  जिले के कस्बा जलालाबाद में बीती देर रात एक युवक ने धार्मिक पुस्तक कुरआन के पन्ने फाड़ कर सड़क पर डाल दिया। इससे लोगों मे आक्रोश है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और सीसीटीवी के आधार पर आरोपित युवक की पहचान होने के बाद उसे हिरासत में ले लिया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने शुक्रवार को बताया कि जलालाबाद थाना क्षेत्र में तहसील रोड पर गुरुवार रात एक दुकान के सामने धार्मिक पुस्तक के कुछ पन्ने फटे मिले थे। उसके बाद वहां पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया और भीड़ को शांत कराया। उन्होंने ने बताया कि आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच गई। उसमें एक युवक धार्मिक पुस्तक के पन्नों को हवा में उड़ाता हुआ नजर आया। उसकी पहचान जलालाबाद निवासी नजीम के रूप में हुई है।

द्विवेदी ने बताया कि आरोपित युवक नजीम मानसिक रूप से अस्वस्थ है। हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही। मौके पर शांति बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button