Shivpal Singh Yadav: सपा सरकार आने पर प्रदेश में दर्ज मुकदमें वापस होंगे : शिवपाल सिंह यादव

Shivpal Singh Yadav: Cases registered in the state will be withdrawn once the SP government comes to power: Shivpal Singh Yadav.

Shivpal Singh Yadav:समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं को फंसाने के लिए संभल दंगा रिपोर्ट गलत ढंग से तैयार की गई है। सपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में दर्ज मुकदमें वापस लिए जाएंगे। यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को पत्रकारों से कही। शिवपाल बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के परिवार से मुलाकात करने रामपुर जाएंगे।

साल 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह चुनावी तैयारी में जुटी है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार को हटाने का मन बना चुकी है और किसान, व्यापारी तथा मजदूर समेत समाज का हर वर्ग भाजपा से परेशान है। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। इसी उद्देश्य को लेकर पार्टी नेतृत्व लगातार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दौरा कर रहा है।

शिवपाल यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार जनहित के मुद्दों पर काम करने में विफल रही है। सपा कभी राम मंदिर बनाने की विरोध में नहीं रही। सपा पूरी तरह जौहर यूनिवर्सिटी के साथ खड़ी है।

उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। विपक्षी गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का बसपा से कोई मतलब नहीं है और वह कांग्रेस के साथ है। उनके इस बयान को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन की संभावित रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Read Also-69,000 Teachers’ Recruitment Case: आज की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, अब 8 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

Related Articles

Back to top button