Shri-Kedarnath-Yatra-बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा जारी

Shri-Kedarnath-Yatra- केदारनाथ धाम और उसके यात्रा मार्ग पर बुधवार से रुक-रुक कर बारिश हाे रही है। बारिश काे देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। खराब मौसम की स्थिति के बावजूद भी यात्रा जारी है और श्रद्धालुओं के उत्साह में काेई कमी नहीं है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहते हुए निरंतर सतर्कता बनाए रखें। साथ ही वर्षा, हिमपात, सड़क एवं पैदल मार्ग की स्थिति, श्रद्धालुओं के आवागमन एवं किसी भी आपात स्थिति से संबंधित सूचनाएं समय-समय पर यात्रा कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। केदारनाथ यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर तैनात समस्त सेक्टर अधिकारियों से उनके-अपने क्षेत्रों में हो रही बारिश की अद्यतन स्थिति पर कंट्रोल रूम के माध्यम से जिला प्रशासन नजर रख रहा है।

जिला प्रशासन खराब मौसम एवं कम दृश्यता के चलते हेली सेवाओं के संचालन पर भी विशेष निगरान रख रहा है। यात्रा पैदल मार्ग पर कुछ हिस्सों में कोहरा छाए रहने के बावजूद सुरक्षा बलों के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेन शेल्टर, गर्म पानी, स्वास्थ्य सेवाएं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं विषम परिस्थितियों में भी निर्बाध रूप से संचालित की जा रही हैं। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा सुरक्षित यात्रा में सहयोग प्रदान करें।

Read Also-Lucknow News-प्रधान संगठन ने मांगा कार्यकाल विस्तार, BJP प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Related Articles

Back to top button