New-IPO-Launching-अगले सप्ताह छह आईपीओ की लॉन्चिंग, 11 कंपनियों के शेयर हो सकते हैं लिस्ट

New-IPO-Launching-सोमवार यानी तीन अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में अच्छी हलचल रहने वाली है। इस सप्ताह छह कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च कर रही हैं। इनमें दो कंपनियों के आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, जबकि शेष चार आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए खुले छह आईपीओ में भी तीन और चार अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। इस सप्ताह 11 कंपनियां स्टॉक मार्केट में एंट्री करने वाली हैं। इनमें तीन कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की, जबकि शेष आठ कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन तीन अगस्त को अनविल वायर एंड इंजीनियरिंग का 177.81 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में पांच अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 257 रुपये प्रति शेयर से लेकर 270 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 400 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 10 अगस्त को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसके अगले दिन चार अगस्त को एजियस टेक्नोलॉजीज का 23.71 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में छह अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 100 रुपये प्रति शेयर से लेकर 105 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 11 अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन पांच अगस्त को आरडी इंडस्ट्रीज का 425.87 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में सात अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 50 रुपये प्रति शेयर से लेकर 53 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 281 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 12 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसके अगले दिन छह अगस्त को एलएपीएल ऑटोमोटिव लिमिटेड का 32.40 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 10 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 88 रुपये प्रति शेयर से लेकर 94 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 13 अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी तरह सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सात अगस्त को ऑप्टीमिस्टिक्स इंटरटेनमेंट का 107.88 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 11 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 165 रुपये प्रति शेयर से लेकर 174 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। आईपीओ के लॉट साइज का अभी ऐलान नहीं किया गया है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 14 अगस्त को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स का आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 11 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड और लॉट साइज का अभी ऐलान नहीं किया गया है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 14 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इन नए आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह 30 जुलाई को सब्सक्रिप्शन लिए खुले जुनिपर ग्रीन एनर्जी के 1,800 करोड़ रुपये के आईपीओ में कल यानी तीन अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 214 रुपये प्रति शेयर से लेकर 225 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 66 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद छह अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 49 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है।

30 जुलाई को ही सब्सक्रिप्शन लिए खुले एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के 290 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी कल यानी तीन अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 400 रुपये प्रति शेयर से लेकर 425 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 34 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद छह अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 12.79 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

इसी दिन सब्सक्रिप्शन के लिए खुले धवल पैकेजिंग के 36.36 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी कल यानी तीन अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 92 रुपये प्रति शेयर से लेकर 97 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद छह अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 1.40 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

30 जुलाई को ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुले एक और वनइंडिग टेक्नोलॉजीज के 27.65 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी कल यानी तीन अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 91 रुपये प्रति शेयर से लेकर 96 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद छह अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 79 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है।

इनके अलावा 31 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले जीवी इलेक्ट्रिकल्स के 42.25 करोड़ रुपये के आईपीओ में चार अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 123 रुपये प्रति शेयर से लेकर 130 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद सात अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 2.30 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

इसी दिन सब्सक्रिप्शन के लिए खुले फ्यूजन क्लासरुम एडुटेक के 39.04 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी चार अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 151 रुपये प्रति शेयर से लेकर 159 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 800 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद सात अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 79 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है।

जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह के पहले दिन एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर प्रॉपशॉप इवेंट्स एंड एग्जीबीशंस के शेयर लिस्ट होकर स्टॉक मार्केट में कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। इसी दिन बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर एडवांस टेक्नोफोर्ज के शेयर लिस्ट हो सकते हैं। सप्ताह के दूसरे दिन चार अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर पूजा प्रेसिजन इंजीनियरिंग के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। पांच अगस्त को मणिपाल हेल्थ इंटरप्राइजेज के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होकर अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। पांच अगस्त को ही बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर एचआर हाइजिन प्रोडक्ट्स के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन छह अगस्त को जुनिपर ग्रीन एनर्जी और एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होकर स्टॉक मार्केट में अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। इसी दिन बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर धवल पैकेजिंग और वनइंडिग टेक्नोलॉजीज के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। इनके अलावा सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सात अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर जीवी इलेक्ट्रिकल्स और फ्यूजन क्लासरुम एडुटेक के शेयर लिस्ट हो सकते हैं।

Read Also-World Update: होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के समझौते की खबरों का खंडन कर ईरान ने कहा, नीति में बदलाव नहीं

Related Articles

Back to top button