adevertisment Adevertiisment banner

Sonbhadra- डॉक्टर एक पेशा नहीं, बल्कि इंसानियत की सबसे बड़ी सेवा है:रूबी प्रसाद

Sonbhadra-पंचशील मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल छपका स्थित परिसर में हॉस्पिट डायरेक्टर पवित मौर्या ने हॉस्पिटल स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद द्वारा डाक्टरों को अगवस्त पुष्प गुच्छ करते हुए केक काट कर धूम धाम से मनाया गया ।
वही मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि डॉक्टर केवल एक पेशा नहीं, बल्कि इंसानियत की सबसे बड़ी सेवा है। यह दिन साल में एक बार मनाते हैं,पंचशील मल्टीस्पेशलिटी
हॉस्पिट स्थापना के दिन है जो हमें याद दिलाता है कि डॉक्टर्स हमारे जीवन के अनदेखे रक्षक हैं। चाहे वो राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाए या वैश्विक, उनका योगदान हर सीमा से परे है। दोनों दिनों को मनाने का उद्देश्य एक ही है, चिकित्सकों का सम्मान।

वही डॉ अनुपमा मौर्या ने बताया कि हर साल 15 अगस्त को हॉस्पिट स्थापना दिवस मनाते हैं। इस दौरान डायरेक्टर पवित मौर्या ने कहा कि इस असर पर डॉक्टरों को सम्मानित किया जाता है। हॉस्पिटल्स और मेडिकल संस्थान कार्यक्रम आयोजित करते हैं, जहां मरीज और संस्थाएं डॉक्टरों को धन्यवाद और सराहना देते हैं। इस मौके पर डॉक्टर अंजनी कुमार सिंह, डॉ.सुशील कृष्णमूर्ति, डॉ.सौरभ सिंह, डॉ . अनिल जायसवाल, डॉ विवेक कुमार सिंह, डॉ, दीप नारायण आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button