Sonbhadra News-भाजपा एससी मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत को बताया ‘लकी’, कई राज्यों में जीत दिलाने का दावा

Sonbhadra News-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, सदर ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा सोनभद्र के उपाध्यक्ष अजीत रावत को पार्टी के लिए ‘लकी’ बताया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अजीत रावत ने अपनी मेहनत, समर्पण और संगठन क्षमता के बल पर विभिन्न राज्यों में पार्टी को मजबूती दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बताया जाता है कि 2021 के कोविड काल के दौरान अजीत रावत ने जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर पार्टी कार्यों को गति दी और कठिन परिस्थितियों में भी संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, उन्हें जहां-जहां जिम्मेदारी मिली, वहां उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ चुनावी जीत सुनिश्चित करने में योगदान दिया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मंगोलपुरी सीट पर राजकुमार चौहान की जीत में उनकी भूमिका बताई जा रही है। इसके बाद बिहार विधानसभा चुनाव में रामनगर और बैकुंठपुर सीटों पर जीत दिलाने का भी श्रेय उन्हें दिया जा रहा है।

वहीं, पश्चिम बंगाल के दुबराजपुर विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा प्रत्याशी अनूप कुमार शाह की जीत में अजीत रावत की सक्रिय भागीदारी बताई जाती है। बताया गया कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद करीब तीन महीने तक क्षेत्र में रहकर संगठन को मजबूत किया।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि अजीत रावत ने हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाया है, जिसके चलते उन्हें पार्टी के लिए ‘लकी’ माना जा रहा है।

Read Also-8th Pay Commission: 283% तक बढ़ सकती है सैलरी, न्यूनतम वेतन 69,000 की मांग

रिपोर्ट: अमित मिश्रा, सोनभद्र

Related Articles

Back to top button