adevertisment Adevertiisment banner

Sonbhadra News-विद्यार्थी प्रतिनिधियों को दिलायी गयी शपथ

Sonbhadra News-सोमवार को नगर स्थित संत जेवियर्स उ. मा. विद्यालय एवं संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में सामूहिक रूप से विद्यार्थी प्रतिनिधियों को पद एवं कर्त्तव्य निष्ठा की शपथ दिलायी गयी।
इस अवसर पर समारोह का शुभारम्भ नव चयनित हेड ब्वाय, हेड गर्ल, स्कूल कैप्टन व वाइस कैप्टन के साथ प्रधानाचार्य फा. आनन्द कुमार जॉन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके पश्चात् शिक्षिकाओं द्वारा ‘सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम प्रभु प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया गया।
सभी चयनित विद्यार्थी प्रतिनिधियों का प्रधानाचार्य द्वारा स्लैस अलंकरण, बैज अलंकरण करने के बाद उन्हें ध्वज सौंपा गया और उसके बाद उन्हें पद तथा कर्त्तव्य निष्ठा की शपथ प्रधानाचार्य द्वारा ही दिलायी गयी।

चयनित विद्यार्थी प्रतिनिधियों में संत जेवियर्स उ. मा. विद्यालय से स्कूल कैप्टन नीतेश धर द्विवेदी, स्कूल वाइस कैप्टन पलक पाण्डेय, स्पोर्ट्स कैप्टन हीना, वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन अखिल, मुख्य अनुशासक सत्यम कुमार, उप अनुशासक सुप्रिया शुक्ला के साथ ब्लू हाउस के कैप्टन देवाशीष मण्डल व वाइस कैप्टन दीक्षा, ग्रीन हाउस के कैप्टन आर्यन कुमार शुक्ला व वाइस कैप्टन काजल कुमारी, रेड हाउस के कैप्टन प्रियम शुक्ला व वाइस कैप्टन शिवांगिनी, यलो हाउस कैप्टन मैत्रेयी व वाइस कैप्टन प्रभात पाण्डेय सम्मिलित हैं।

इसी प्रकार संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल के हेड ब्वाय उत्पल व वाइस हेड ब्वाय स्पर्श, हेड गर्ल इच्छा परवीन व वाइस हेड गर्ल जरीन फातिमा, स्पोर्ट्स कैप्टन नितिन गुप्ता व वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन तृप्ति, कल्चरल हेड शिवांगी पाण्डेय व वाइस कल्चरल हेड ऋचा मौर्या के साथ गाँधी हाउस ब्वायज कैप्टन आयुष कुमार पाठक व वाइस ब्वायज कैप्टन श्रेयांश शर्मा, गाँधी हाउस गर्ल्स कैप्टन श्रेष्ठा सिंह व वाइस गर्ल्स कैप्टन ब्लैसी लॉरेंस, टैगोर हाउस ब्वायज कैप्टन सार्विक गुप्ता व वाइस ब्वायज कैप्टन अमन जायसवाल, टैगोर हाउस गर्ल्स कैप्टन श्रेया सोनी व वाइस गर्ल्स कैप्टन माधुरी, नेहरू हाउस ब्वायज कैप्टन नीतेश चन्द्र व वाइस ब्वायज कैप्टन चन्द्रभानु मिश्रा, नेहरू हाउस गर्ल्स कैप्टन प्रॉजली सिंह व वाइस गर्ल्स कैप्टन आँचल कुमारी, शास्त्री हाउस ब्वायज कैप्टन प्रियांशु सोनी व वाइस ब्वायज कैप्टन अश्विन कुमार, शास्त्री हाउस गर्ल्स कैप्टन अल्फीया सिद्दिकी व वाइस गर्ल्स कैप्टन हर्षिता शर्मा सम्मिलित है।

प्रधानाचार्य ने अपने सम्बोधन में सभी चयनित प्रतिनिधियों को उनके कर्त्तव्यों के प्रति आगाह करते हुए कहा कि आज आप विद्यार्थियों के प्रतिनिधि के रूप में अपने दायित्वों के साथ यदि अपने अध्ययन को भी सही ढंग से निभा लेते हैं तो भविष्य में आप किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
समारोह का संचालन शिक्षिका प्रियम्बदा पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा तमाम अभिभावक मौजूद थे।

Sonbhadra News-Read Also-Kaushambhi news: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत भाजपा गांव-गांव संगठन को मजबूत करेगी

Related Articles

Back to top button