Sonbhadra News: AMS व्यवस्था हटाने की मांग को लेकर NHM कर्मियों का प्रदर्शन, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को सौंपा ज्ञापन

Sonbhadra News:उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जनपद सोनभद्र से जिलाध्यक्ष व कार्यकारिणी ने लखनऊ पहुंचकर उप मुख्यमंत्री/स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में अटेंडेंट्स मैनेजमेंट सिस्टम AMS के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया।

जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने उप मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि AMS व्यवस्था को तत्काल संविदा कर्मियों से हटाने का आदेश जारी किया जाए। उप मुख्यमंत्री ने AMS व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से हटाने हेतु उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने का आश्वासन दिया।
बैठक में AMS के अलावा समान कार्य समान वेतन, DA, HRA, EPF एवं चिकित्सकीय बीमा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री ने समान कार्य समान वेतन को छोड़कर अन्य मांगों को जल्द से जल्द हल कराने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, आशीष चतुर्वेदी, दीपक, उमेश, जितेन्द्र सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कर्मियों ने कहा कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

Read Also-Pratapgarh News: जरूरतमंद को न्याय दिलाना वकालत का मिशन

रिपोर्ट -अमित मिश्रा, सोनभद्र

Related Articles

Back to top button