Sonbhadra Politics News: “सोनभद्र अब पिछड़ेपन से निकलकर मॉडल जनपद बनने की ओर अग्रसर” – हरदीप सिंह पुरी

Sonbhadra Politics News: केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri शुक्रवार को जनपद सोनभद्र पहुंचे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मिली एंबुलेंस और ब्लड डोनेट बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इसे बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित “सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष” विषयक विकास प्रदर्शनी में पहुंचे। यहां उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा रेशम विभाग के स्टॉल पर उत्पादन और रोजगार संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

प्रदर्शनी में माध्यमिक शिक्षा के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत 3-डी प्रिंटिंग, रोबोटिक्स, IoT, AI टूल्स एवं शिक्षा मॉडल का अवलोकन कर उन्होंने छात्रों से संवाद किया। जनपद जैसे पिछड़े क्षेत्र में विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और उनकी सराहना की। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के नवाचारों की भी प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उन्होंने प्रधानमंत्री के चित्र के साथ सेल्फी लेकर “विकसित भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से करोड़ों परिवार लाभान्वित हुए हैं।

Sonbhadra News: AMS व्यवस्था हटाने की मांग को लेकर NHM कर्मियों का प्रदर्शन, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को सौंपा ज्ञापन

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में Uttar Pradesh एक बीमारू राज्य की छवि से निकलकर विकास के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है। आने वाले वर्षों में Sonbhadra भी पिछड़ेपन की पहचान छोड़कर एक मॉडल जनपद के रूप में स्थापित होगा।

इस अवसर पर समाज कल्याण राज्य मंत्री Sanjeev Kumar Gond, विधायक Dr. Anil Maurya, जिलाध्यक्ष Nandlal Gupta, पूर्व सांसद Ram Sakal, जिलाधिकारी Charchit Gaur, सीडीओ Jagruti Awasthi, राकेश मेहता सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – अमित मिश्रा, सोनभद्र

Related Articles

Back to top button