adevertisment Adevertiisment banner

Stock market trades: शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

Stock market trades: घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की तेजी देखी गई। शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में लिवाली का जोर बना, जिससे प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में लौट आए।

बीएसई सेंसेक्स आज 81.30 अंकों की बढ़त के साथ 82,473.02 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह सूचकांक बिकवाली के दबाव में आकर 82,308.91 तक फिसल गया, लेकिन इसके बाद बाजार में खरीदारी का रुझान मजबूत हुआ। सुबह 10:15 बजे तक सेंसेक्स 159.38 अंक की तेजी के साथ 82,551.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

उधर, एनएसई निफ्टी ने 29.90 अंकों की मजबूती के साथ 25,134.15 के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। थोड़ी गिरावट के बाद यह सूचकांक 25,081.30 तक नीचे गया, लेकिन जल्द ही लिवाली के चलते यह संभल गया। सुबह 10:15 बजे निफ्टी 52.30 अंक चढ़कर 25,156.55 के स्तर पर पहुंच गया।

शुरुआती एक घंटे के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर हरे निशान में और 14 लाल निशान में थे। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 शेयरों में बढ़त और 24 में गिरावट दर्ज की गई।

प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में कोल इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल रहे, जो 2.47% से 1.48% तक मजबूत हुए। दूसरी ओर श्रीराम फाइनेंस, कोटक महिंद्रा, अपोलो हॉस्पिटल, जियो फाइनेंशियल और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में 0.90% से 0.33% तक की गिरावट देखी गई।

बीएसई पर अब तक 2,449 शेयरों में ट्रेडिंग हो चुकी थी, जिनमें से 1,796 शेयर हरे निशान में और 653 लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 53.49 अंक की गिरावट के साथ 82,391.72 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 1.05 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 25,104.25 पर बंद हुआ था।

Stock market trades: also read- VaranasiNews: कलयुग का श्रवण कुमार — बेटे ने मां को कंधे पर बैठाकर कराए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, घरेलू निवेशकों की सकारात्मक धारणा और चुनिंदा दिग्गज शेयरों में लिवाली के कारण बाजार में मजबूती का रुझान बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button