Summer-vacations-announced-गुजरात में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान, 4 मई से 7 जून तक बंद रहेंगे स्कूल
Summer-vacations-announced- गुजरात राज्य के सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में वर्ष 2026 के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। शिक्षा विभाग के जारी नवीनतम परिपत्र के अनुसार राज्य की सभी सरकारी, अनुदानित और स्वनियंत्रित स्कूलों में एक समान तारीखों पर छुट्टियां लागू होंगी।
निर्देश के अनुसार, 4 मई 2026 से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी और 7 जून 2026 तक जारी रहेंगी। इसके बाद 8 जून 2026 से स्कूल नियमित रूप से पुनः शुरू होंगे। इस वर्ष विद्यार्थियों को कुल 35 दिनों का अवकाश मिलेगा।
प्राथमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों (डीपीईओ )को निर्देश दिया गया है कि वे समन्वय के साथ इन तारीखों को लागू करें।
यह आदेश राज्य की सभी सरकारी प्राथमिक स्कूलों, अनुदानित स्कूलों तथा स्वनियंत्रित शिक्षण संस्थानों और बाल शिक्षण केंद्रों पर समान रूप से लागू होगा। इससे राज्यभर के विद्यार्थियों और अभिभावकों को स्पष्ट समय-सारणी के अनुसार योजना बनाने में सुविधा मिलेगी।
Read Also-Lucknow News-प्रधान संगठन ने मांगा कार्यकाल विस्तार, BJP प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन



