adevertisment Adevertiisment banner

बेवफा निकला भाजपा नेता तो पत्नी ने उठाया यह बड़ा कदम, परिजनों में हड़कंप, 12 साल पहले हुई थी लव मैरिज

झांसी। पति निकला बेवफा तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक दोनों ने 12 साल पहले लव मैरिज की थी। आरोप है कि दो साल से भाजपा नेता का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसके चलते पत्नी काफी परेशान रहती थी। थाने में शिकायत देने के बाद भी पति की हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके चलते सोमवार सुबह महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराने में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक चिरगांव के कुम्हर्रा गांव की रहने वाली प्रियंका वर्मा (33) ने 12 साल पहले तैंदौल के मूल निवासी वरुण कुमार वर्मा से लव मैरिज की थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन, कोविड के दौरान उसे मालूम चला कि वरुण के हंसारी निवासी एक महिला से संबंध हैं। यह बात मालूम चलने पर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। प्रियंका ने कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन, वरुण अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

प्रियंका के एतराज जताने पर वह उसकी पिटाई तक कर देता था। परेशान होकर उसने महिला थाने में पिछले साल शिकायत कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे बुलाया। इसके बाद वरुण ने पत्नी से समझौता कर लिया। इसके बाद भी पति फिर चोरी छुपे उस महिला से मिलने लगा। इस वजह से प्रियंका मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रविवार रात को विवाद हुआ। इसके बाद प्रियंका अपने कमरे में सोने चली गई।

सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तब उसके फांसी लगाने की बात मालूम चली। सोमवार सुबह ससुराल वालों ने फोन करके प्रियंका के फांसी लगाने की सूचना दी। प्रियंका की मौत के बाद परिजन भी रोते-बिखलते हुए पहुंच गए। भाई विवेक का कहना है कि 12 साल पहले प्रियंका ने लव मैरिज किया था। विवेक का कहना है कि वरुण भाजपा का स्थानीय नेता है। प्रियंका के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। 10 साल की बेटी आराध्या, सात साल की बेटी आन्या और डेढ़ साल का बेटा अनिरुद्ध है। प्रियंका के पिता की मौत हो चुकी है, मां दिव्यांक है।

Related Articles

Back to top button