UPNews: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं उसमें संचालित विभिन्न कार्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण।

कलेक्ट्रेट परिसर की साफ सफाई,अभिलेखों के रखरखाव एवं समय से कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

UPNews: आज जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं उसमें संचालित विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित भूतल एवं प्रथम तल पर संचालित विभिन्न न्यायालयों सहित भूलेख अनुभाग, शस्त्र अनुभाग, संग्रह अनुभाग, नजारत अनुभाग, संयुक्त कार्यालय, ई-डिस्ट्रिक्ट सेल, आपदा अनुभाग के अलावा अन्य सभी विभागों के कार्यालयों का क्रमवार निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहरी क्षेत्रों के साथ-साथ कार्यालयों के अंदर विशेष साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अभिलेखों एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों का सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर अभिलेख तत्काल उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा कार्यालयी कार्यों में लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने कार्यालयों में आने वाले शिकायतकर्ताओं एवं फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रत्येक शिकायत का समाधान संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़े मामलों में तत्परता एवं जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

UP News : ‘यूपी में अब तुष्टीकरण नहीं ‘संतुष्टिकरण’ की राजनीति’, सहारनपुर में सीएम योगी का बड़ा बयान

जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को पारदर्शी, संवेदनशील एवं सुगम प्रशासन उपलब्ध कराना सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट आने वाले आम लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा परिसर में स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखा जाए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, अपर उप जिलाधिकारी दीपक सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला संवाददाता एक संदेश मऊ

Related Articles

Back to top button