adevertisment Adevertiisment banner

अधिक समय तक राज करने वालों ने ‘बांटों और राज करो’ का रास्ता अपनाया : नकवी

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ‘कम्युनल टिफिन’ में ‘सेक्युलर टमाटर’ के सियासी सिलसिले ने संविधान और समाज के साथ छल किया है और देश में अधिकांश समय तक सत्ता सुख भोगने वाले राजनीतिक दलों ने धर्मनिरपेक्षता को संवैधानिक संकल्प नहीं बल्कि सियासी सुविधा का साधन बना कर ‘बांटों और राज करो’ का रास्ता अपनाया।

नकवी ने भारतीय बौद्ध संघ द्वारा रविवार को आयोजित ‘सामाजिक समरसता एवं महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ एवं ‘पंडित दीनदयाल स्मृति सम्मान’ कार्यक्रम में कहा कि देश में अधिकांश समय तक सत्ता सुख भोगने वाले राजनीतिक दलों ने धर्मनिरपेक्षता को संवैधानिक संकल्प नहीं बल्कि सियासी सुविधा का साधन बना कर ‘बांटों और राज करो’ का रास्ता अपनाया।
उन्होंने ने कहा कि ऐसी तमाम साजिशों के बावजूद हमारी संस्कृति-संस्कार-संविधान ने ‘अनेकता में एकता’ की डोर को कमजोर नहीं होने दिया। समावेशी विकास के रास्ते में बाधाएँ आई भी तो हमारी इसी ताकत ने देश को रुकने नहीं दिया।

नकवी ने कहा कि हम आज आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। हमें आज़ादी के जश्न के साथ बंटवारे के ज़ख़्म को भी याद रखना होगा। हमें यह याद रखना होगा कि बंटवारे की विभीषिका के कौन ज़िम्मेदार थे जिन्होंने हिंदुस्तान के हितों को अपनी स्वार्थी सियासत की बलि चढ़ाने की साजिश की थी।

Related Articles

Back to top button