adevertisment Adevertiisment banner

पति की जान बचाने के लिए महिला ने धरा चंडी का रूप, मौत के मुंह से खिंच लाई अपना सुंहाग, क्षेत्र में हो रही चर्चा

बिजनौर। यूपी के बिजनौर में एक महिला अपने पति की जान बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से भिड़ गई। दरसअल महिला का पति खेत में फसल काट रहा था, तभी वहां एक खूंखार तेंदुआ आ धमका। तेंदुए ने किसान पर झपटा मारा और उसे घसीट कर ले जाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान महिला ने साहस दिखाते हुए तेंदुए पर ही हमला बोल दिया। महिला ने अपने हाथ में फसल काटने वाली दरांती से ही उस पर वार किया। वो काफी देर तक तेंदुए से लड़ती रही और आखिरकार अपने पति की जान बचा ली।

महिला का नाम छाया देवी है, वहीं उसके पति का नाम अनिल सिंह है। जब अनिल पर तेंदुए ने अटैक किया तो छाया ने उसके साथ लड़ने का फैसला किया। छाया के वार से तेंदुआ घबरा गया और उसे अपने शिकार को छोड़ना पड़ा। छाया ने दरांती से ही तेंदुए पर कई वार किए, जिससे वो घायल होकर वहां से भाग गया। वहीं तेंदुए ने अनिल को भी बुरी तरह घायल कर दिया है। वो अस्पताल में भर्ती है, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पूरे क्षेत्र में हो रही चर्चा
तेंदुए के हमले से छाया को भी मामूली चोटें आई हैं। ये मामला बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र की है। छाया की बहादुरी की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। छाया बताती हैं कि ये पूरी घटना कुछ सेकंड में ही हुई। जैसे ही तेंदुए ने हमला किया मुझे तुरंत उनकी जान बचाने के लिए आगे आना पड़ा।

क्षेत्र के रेंज अधिकारी ने जारी किया अलर्ट
घटना के बाद क्षेत्र के रेंज अधिकारी प्रदीप शर्मा ने अलर्ट जारी किया और स्थानीय ग्रामीणों से खेतों में अकेले नहीं जाने की अपील की क्योंकि घायल तेंदुआ अपना बदला लेने के लिए वापस आ सकता है। एक अन्य घटना में पास के सिरियावाला गांव में शुक्रवार को एक तेंदुए ने 13 साल की एक लड़की पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और उसे बचाया। गेहूं की कटाई का मौसम जोरों पर है, किसान जंगलों के पास के खेतों में बहुत अधिक समय बिता रहे हैं, जिससे इस क्षेत्र में तेंदुओं का खतरा बढ़ गया है।

Related Articles

Back to top button