adevertisment Adevertiisment banner

उन्नाव: स्व. एमएलसी अजीत सिंह की पुण्यतिथि में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, अर्पित किया श्रद्धा सुमन

उन्नाव। स्मृति शेष एमएलसी अजीत सिंह की 17वीं पुण्यतिथि स्थानीय अरोरा रिसॉर्ट में मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तदुपरांत वानीपुत्रों के अपनी रचनाओं के जरिये स्व. अजीत सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न बनते तो तीन तलाक कानून, कश्मीर से धारा 370 का हटना, अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण और नागरिकता बिल जैसी बातें दिवा स्वप्न ही थीं। उन्होंने ने कहा यदि भारत माता की जय बोलने, वंदे मातरम का जयगान करने व जय श्रीराम का उद्घोष करना साम्प्रदायिकता है तो मैं साम्रदायिक हूँ। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तुष्टीकरण की नहीं बल्कि राष्ट्र निमार्ण की राजनीति करती है।

उन्होंने सरकारी योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि हमारी पार्टी की जो भी योजनाएं चल रही हैं उनका लाभ हर धर्म, सम्प्रदाय के लोंगों को समान रूप से मिल रहा है। कार्यक्रम में मेधावी छात्र छात्राओं को हौसला अफजाई करते हुए कहा कि यही हमारा नया भारत है जो देश को कामयाबियों के सर्वोच्च शिखर पर ले जाने का काम करेगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, स्मृतिशेष अजीत सिंह के पुत्र शशांक शेखर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत के अलावा बड़ी संख्या में स्व. अजीत सिंह के चाहने वाले मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button