Unnao News: सावन में शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर
Unnao News: Crowds of devotees thronged Shiva temples during the month of Sawan; temple premises resonated with chants of 'Har-Har Mahadev'.
Unnao News– बाबा बलखण्डेश्वर धाम परियर में गुरुवार को 108 शिवलिंग का भव्य रुद्राभिषेक आयोजित किया गया। जिला पंचायत प्रतिनिधि शशांक शेखर की ओर से कराए गए इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन और जलाभिषेक कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
रुद्राभिषेक के दौरान पूरा धाम ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंजता रहा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही धाम परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही।
सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। चौकी प्रभारी अनिल कुमार राजपूत के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने भीड़ और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखा। किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस लगातार निगरानी करती रही।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सगुन सिंह, जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह चंदेल, अनिल महाराज, समाजसेवी अंकित पाण्डेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल सहित जरूरी व्यवस्थाएं भी की गईं।
घर-घर पहुंचकर बांटा प्रसाद और तिरंगा
रुद्राभिषेक संपन्न होने के बाद आयोजक शशांक शेखर ने क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को तिरंगा झंडा भी भेंट किया। धार्मिक आयोजन के साथ देशभक्ति का संदेश देने वाली इस पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।
108 शिवलिंग के रुद्राभिषेक, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ बाबा बलखण्डेश्वर धाम का यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।
Read Also-UP News: स्टेडियम में रखे-रखे सूख गए पौधे, दो महीने से रोपण का इंतजार; जिम्मेदारों पर उठे सवाल



