Unnao News:महाकालेश्वर महादेव मंदिर का तृतीय स्थापना दिवस श्रद्धा से मनाया गया
Unnao News: Third foundation day of Mahakaleshwar Mahadev Temple was celebrated with devotion.
Unnao News:बेहटा नथई सिंह गांव स्थित श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर का तृतीय स्थापना दिवस बुधवार को धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान महाकालेश्वर का जल, दूध और अन्य पूजन सामग्री से विधि-विधानपूर्वक अभिषेक किया। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।
वर्षों पुराना है मंदिर का इतिहास
ग्रामीणों के अनुसार बेहटा नथई सिंह में स्व. काली शंकर मिश्रा पुत्र स्व. सुर्ज कुमार मिश्रा ने वर्ष 1977 में मंदिर की स्थापना कराई थी। मंदिर परिसर में मां शीतला और भगवान हनुमान की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा भी कराई गई थी।
बाद में 19 जनवरी 2024 को मंदिर परिसर में श्री महाकालेश्वर महादेव, मां पार्वती, भगवान कार्तिकेय और भगवान गणेश की विधि-विधान से स्थापना की गई। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस पर विशेष रुद्राभिषेक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना
तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रुद्राभिषेक में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भक्तों ने भगवान शिव की आराधना कर परिवार की सुख-शांति और क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
कार्यक्रम में रमेश चंद्र दीक्षित, प्रदीप दीक्षित, रत्नेश दीक्षित, प्रेम शंकर मिश्रा, दिलीप मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा, आशीष दीक्षित पत्रकार/संरक्षक, अवनीश दीक्षित, दिनेश शुक्ला, सूरज शुक्ला, शिवा शुक्ला, डुग्गू मिश्रा, गौरांश दीक्षित, आकूप मिश्रा, गिरजा शंकर तिवारी, फुन्नर मिश्रा, प्रदीप बाजपेई और हिमांशु तिवारी समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
Read Also-Nawabganj News:नवाबगंज में सैनिक शिक्षकों का सम्मान, छात्राओं ने जवानों के लिए भेजीं राखियां



