Unnao News: 12 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक सेठ ने की अधिक से अधिक सहभागिता की अपील

Unnao News: 'Tiranga Yatra' to be held on August 12; Nagar Panchayat Chairperson Vivek Seth appeals for maximum participation.

Unnao News:स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को सफल और भव्य बनाने के लिए मौरावां नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर विवेक सेठ ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

तिरंगा यात्रा पुरवा विधायक अनिल सिंह के कार्यालय से शुरू होकर बोधेश्वर मंदिर तक जाएगी। यात्रा में नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शामिल होंगे। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं की ओर से क्षेत्र में लोगों से संपर्क कर यात्रा में सहभागिता के लिए अपील की जा रही है।

नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक सेठ ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग व बलिदान को याद करने का अवसर मिलता है।

उन्होंने युवाओं, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से परिवार के साथ तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का भी दिन है।

यात्रा को लेकर तैयारियां तेज

तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। यात्रा के दौरान तिरंगे के साथ देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर होने की उम्मीद है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी नागरिकों से निर्धारित समय पर पहुंचकर यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

Read Also-Bollywood News: मालामाल वीकली 2′ में शिल्पा शिरोडकर की एंट्री

Related Articles

Back to top button