adevertisment Adevertiisment banner

यूपी: गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे लखनऊ, सीएम योगी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को एक दिनी दौरे पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच गए हैं. अमौसी एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया. अमित शाह लखनऊ में साइंस एवं फॉरेंसिक विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया. इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. वहीं, जानकारी ये भी है कि, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने वे पीजीआई भी जा सकते हैं. वहीं, इस कार्यक्रम के बाद वे मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर परियोजना का शिलान्यास और रोपवे सहित अन्य विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे.

अमित शाह का शेड्यूल
जानकारी के मुताबिक, सुबह 10.40 बजे लखनऊ पहुंचकर अमित शाह सरोजिनीनगर में सुबह 11 बजे स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस का शिलान्यास करेंगे. ये कार्यक्रम दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा. इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह मौजूद रहेंगे. इसके बाद शाह मिर्जापुर के लिए निकलेंगे. मिर्जापुर पहुंचने का समय दोपहर 2.40 बजे है. मिर्जापुर में गृह मंत्री सबसे पहले माँ विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करेंगे. इसके बाद विंध्य कॉरिडोर प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने के साथ रोपवे का शिलान्यास करेंगे. शिलान्यास कार्यक्रम दोपहर 3.30 बजे शुरु होगा. सीएम योगी भी अमित शाह के साथ मिर्जापुर जाएंगे.

कल्याण सिंह को देखने पीजीआई भी जा सकते हैं
दूसरी तरफ, अमित शाह लखनऊ में कार्यक्रम के बाद संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को भी देखने जा सकते हैं. हालांकि, उनके कार्यक्रम में एसजीपीजीआई जाने का कोई जिक्र नहीं है. जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है.

Related Articles

Back to top button